तेहरान। ईरान (Iran) ने दक्षिणी हिस्से में कच्चे तेल का एक नया भंडार मिलने आ दावा किया है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को इसी घोषणा करते हुए कहा है कि कच्चे तेल का एक नया भंडार ईरान के ऑयल-रिच खुजेस्तान प्रांत में मिला है जहां 53 अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना है। इससे ईरान के कच्चा तेल भंडार में एक तिहाई से अधिक की वृद्धि होने की उम्मीद है। यह सरकार की ओर से ईरान के लोगों को एक छोटा-सा तोहफा है।
जानकारी के मुताबिक यह क्षेत्र 2,400 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला है। यह क्षेत्र करीब 200 किलोमीटर की दूरी में 80 मीटर गहराई तक फैले हैं। इस खोज के बाद अब ईरान की स्थापित कच्चा तेल भंडार क्षमता 155.6 अरब बैरल होने का अनुमान है।
कच्चे तेल का एक नया भंडार मिलने की घोषणा के दौरान अमेरिकी प्रतिबंध के मुद्दे पर राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, ‘हम आज अमेरिका को बता देना चाहते है हमारे तेल उद्योग से जुड़े कर्मचारियों और इंजीनियरों ने इतने बड़े तेल भंडार की खोज कर ली है। प्रतिबंधों के बावजूद हम एक दौलतमंद देश है और हमारी इकोनॉमी सुचारू रूप से चल रही है। इस खोज के बाद ईरान की स्थापित कच्चा तेल भंडार क्षमता में 34 फीसदी का इजाफा हो जायेगा।
बता दें कि ईरान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार वाला देश है। लेकिन परमाणु कार्यक्रम को लेकर वैश्विक शक्तियों के साथ किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रहने के बाद ईरान कई अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है जिसके चलते ईरान का ऊर्जा उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस लिस्ट में वेनेजुएला पहले, सऊदी अरब दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर है।
रणवीर सिंह ने लगाया कपिल देव का फेमस ‘Natraj Shot’, वायरल हुई तस्वीर