नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोपों के बाद देश छोड़ फरार हुए स्वयंभू बाबा नित्यानंद (Nityanand) अब एक बार फिर ख़बरों में है। नित्यानंद के बारे में अब ये खबर आई है कि उसने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। जानकारी के मुताबिक नित्यानंद (Nityanand) ने अपने इस कथित देश का नाम ‘कैलासा’ रखा है। हालांकि अभी तक इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
नित्यानंद ने अपने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है जिस पर यह दावा किया गया है कि ‘कैलासा’ एक बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है और ये देश उनके लिए है जो अपने देश में हिंदू होने का अधिकार खो चुके हैं। इस वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। इतना ही नहीं बल्कि इस देश में अपनी सरकार है, जिसमें गृह विभाग और वित्त विभाग सहित कई विभाग भी है।
कैलासा की इस वेबसाइट पर देश के लिए चंदा देने का आह्वान भी किया गया है। इसके ज़रिये चंदा देने वाले लोग ‘कैलासा’ की नागरिकता पाने का अवसर भी प्राप्त कर सकते है। नित्यानंद के कथित देश ‘कैलासा’ के दो पासपोर्ट हैं जिसमें एक सुनहरे रंग और दूसरा लाल रंग का है। इस देश के पास अपना झंडा, सरकारी डिपार्टमेंट और स्कूल भी है।
बता दें कि नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप और किडनैपिंग और गुजरात में उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज है। इन आरोपों के बाद वह देश छोड़कर भाग चुका है जिसके बाद गुजरात पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे वापस लाने के लिए पुलिस विदेश मंत्रालय के साथ काम कर रही है।
छतीसगढ़ : ITBP जवानों के बीच आपस में फायरिंग, 6 की मौत, 2 घायल