नई दिल्ली। दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़कर जमैका की टोनी एन सिंह ने लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2019 (Miss World 2019) का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेक्सिको की मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोंस ने ने टोनी एन सिंह को स्टेज पर ताज पहनाया। इस प्रतियोगिता में फ्रांस की Ophely Mezino फर्स्ट रनरअप और भारत की ओर से भाग लेने वाली राजस्थान की सुमन रतन राव सेकेंड रनरअप रही है। टॉप-5 में इन तीनों के अलावा ब्राजील और नाइजीरिया की सुंदरियों ने अपना स्थान बनाया है।
यह मिस वर्ल्ड का 69वां संस्करण है जो कि लंदन में 20 नवंबर को हुआ था। मिस वर्ल्ड 2019 में सेकेंड रनरअप रही राजस्थान की सुमन राव 20 साल की हैं और वे इसी साल जून में मिस इंडिया 2019 का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा सुमन ने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का खिताब भी अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड 2019 के टॉप 5 में जगह बनाने के बाद लोग सोशल मीडिया पर सुमन राव को बधाईयां दे रहे है।
राजस्थान से है ख़ास रिश्ता :
सुमन का परिवार फिलहाल मुंबई में रहता है लेकिन राजस्थान की मिट्टी से उनका ख़ास रिश्ता है। सुमन के दादा का घर राजस्थान में उदयपुर के पास आईडाणा गांव में है। सुमन ने मिस इंडिया के लिए अपना ऑडिशन उदयपुर से ही दिया था। इसके बाद वह मिस इंडिया बनीं और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया जहां वे सेकेंड रनरअप रही है।
साल 1999 में जब सुमन 13 महीने की थीं, तभी उनका पूरा परिवार मुम्बई चला गया था। फिलहाल वह मुंबई में ही CA की पढ़ाई कर रही है। इसके अलावा वह एक मॉडल और ट्रेंड कथक डांसर भी है।
ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हरा सकती है सिर्फ टीम इंडिया : माइकल वॉन